Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

इलैक्ट्रिक वाहन की खरीद को बढ़ावा देने के लिए पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए जल्द खोले जाएंगे 20 नए कलैक्शन सैंटर

June 21, 2025

इलैक्ट्रिक वाहन की खरीद को बढ़ावा देने के लिए पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए जल्द खोले जाएंगे 20 नए कलैक्शन सैंटर

पंजाब में इलैक्ट्रिक वाहन (Electric vehicles) की खरीद को बढ़ावा देने के लिए पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के लिए 20 नए कलैक्शन सैंटर खोले जाने की योजना है, जिसके बाद पंजाब के प्रत्येक जिले में वाहनों को स्क्रैप करने के लिए कलैक्शन सैंटर खोले जाएंगे। इस समय मोहाली, पटियाला, मानसा, मोरिंडा और लुधियाना में स्क्रैप सैंटर चल रहे हैं, जिन पर दबाव बढ़ने के कारण पंजाब में 20 नए कलैक्शन सैंटर खोले जाने की योजना तैयार की गई है। जिसके, बाद इन कलैक्शन सैंटर पर कंडम हो चुके वाहनों को सीधा ही स्क्रै प सैंटर पर पहुंचाने का काम किया जाएगा।

जिसका, मुख्य लाभ इलैक्ट्रिक वाहन खरीदने के समय मिलता है। जब पुराने वाहन को स्कै्र प कर दिया जाता है, तब इलैक्ट्रिक वाहन खरीदने पर रजिस्ट्रेशन फीस और मोटर वाहन टैक्स अदा करने में कुछ राहत मिलती है। यहां बता दें कि पंजाब में अभी तक रजिस्टड्र वाहनों की संख्या काफी बढ़ चुकी है।

उसके बावजूद लगभग 15 वर्ष या उससे पहले रजिस्टड्र हुए थे, उन वाहनों को स्कै्र प करने के लिए कलैक्शन सैंटर की सुविधा वाहन चालकों को मिल सकेगी। वाहनों के स्कै्र प होने के बाद इलैक्ट्रिक वाहन खरीदते समय वह वाहन चालक लाभ उठा सकेगा। इन 20 नए कलैक्शन सैंटरों की सूची आगामी दिनों म
जल्द ही जारी होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें