Site icon Dainik Savera Times

अंबाला में नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद

50-years-imprisonment-for-brutality

50-years-imprisonment-for-brutality

20 years imprisonment for raping minor : अंबाला। अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी को 20 साल कैद और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने इस मामले में आरोपी को पहले ही दोषी करार दे दिया था।

16 वर्ष की नाबालिग मिली गर्भवती

यह मामला नौ सितंबर 2023 को तब सामने आया था, जब सिविल अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, जहां 16 वर्षीय नाबालिग गर्भवती पाई गई थी। पुलिस पूछताछ में अंबाला शहर थाना क्षेत्र की रहने वाली और आठवीं तक पढ़ी पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी को पहले से जानती थी, जिसका घर कुछ ही दूरी पर था। पीड़िता के अनुसार उसकी एक सहेली उसे आरोपी के घर की छत पर छोड़कर चली गई थी, जहां मौजूद आरोपित ने उसका मुंह कपड़े से बंद कर वाशरूम में उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद सहेली दोबारा उसे उसी छत पर ले गई और फिर से आरोपित ने उसके साथ गलत काम किया।

सहेली व महिला को मिली क्लीन चिट

पीड़िता ने बताया था कि एक आंटी काम के बहाने उसे एक अन्य आरोपित के घर ले गई थी, जहां उस दूसरे आरोपित ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में जब पीड़िता की मां उसे जांच के लिए डिस्पेंसरी ले गई, तब उसके गर्भवती होने का पता चला, जिसके बाद नौ सितंबर को मुकदमा दर्ज कर अदालत में पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपित को हिरासत में लिया गया। हालांकि, पुलिस जांच में सहेली और महिला की इस अपराध में संलिप्तता नहीं पाई गई।

Also Read :

Exit mobile version