Site icon Dainik Savera Times

Indigo: देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस की 200 उड़ानें रद्द, लाखों यात्री परेशान… जानिए इंडिगो ने क्या बताया कारण

नेशनल डेस्कः देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस कंपनी इंडिगो एयरलाइंस की 200 उड़ानें रद्द हो गई। इनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद की उड़ाने शामिल है। इन फ्लाइटों के रद्द होने के कारण लाखों यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इन शहरों की फ्लाइट रद्द

जानकारी के अनुसार विशाखापत्तनम, गोवा, अहमदाबाद, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, मदुरै, हुबली, भोपाल और भुवनेश्वर से हैदराबाद आने वाली इंडिगो की उड़ानें आज रद्द कर दी गईं, जिनमें दिल्ली, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, हुबली और भोपाल जाने वाली उड़ानें भी शामिल हैं। बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी दिक्कतों का दौर जारी रहा, जहां 42 घरेलू उड़ानें रद कर दी गईं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, गोवा, कोलकाता और लखनऊ को जोड़ने वाली फ्लाइटें भी रद्द की गई।

यात्रियों को झेलने पड़ी परेशानी

दूसरी ओर दिल्ली में इंडिगो में अधिकांश फ्लाइट 2 घंटे की देरी से रवाना हुई। इसके कारण देश के कई एयरपोर्ट में इसका असर देखने को मिला। एयरलाइंस ने इसके पीछे की वजह को ऑपरेशनल और एयर ट्रैफिक कंजेशन को बताया है। सूत्रों के अनुसार इंडिगो के पास क्रू के सदस्यों का अभाव होना इसका प्रमुख कारण है। हालांकि आधिकारिक रूप से इंडिगो इससे इनकार करता है। इन उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

असुविधा के लिए इंडिगो ने जताया खेद

इंडिगो एयरलाइंस कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा कि इंडिगो की कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। इसके पीछे की वजह तकनीकी समस्याओं, हवाईअड्डे पर भीड़भाड़ और परिचालन संबंधी आवश्यकताओं सहित विभिन्न कारणों हैं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम इस समस्या को हल करने में जुटी हुई है। जल्द से जल्द परिचालन सामान्य हो सकेंगे। प्रभावित यात्रियों से असुविधा का खेद जताते हुए उन्होंने कहा कि वैकल्पिक उड़ान विकल्प या धनवापसी की सुविधा दी जा रही है, जो भी लागू हो।

Exit mobile version