Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आईएसआई समर्थित शहजाद भट्टी नैटवर्क के 200 सदस्य गिरफ्तार

August 18, 2026

आईएसआई समर्थित शहजाद भट्टी नैटवर्क के 200 सदस्य गिरफ्तार

नई दिल्ली : सुरक्षा एजैंसियों ने पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आईएसआई समर्थित शहजाद भट्टी नैटवर्क के खिलाफ कई राज्यों में एक साथ की गई कार्रवाई में 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर बड़े आतंकी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। गृह मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि सीमा-पार आतंकवाद को बिल्कुल भी बर्दाश्त ने करने की सरकार की नीति के अंतर्गत 14 राज्यों में 253 लोग हिरासत में लिए गए हैं और इस नैटवर्क के खिलाफ 80 से अधिक प्राथमिकी दर्ज कर 200 से अधिक गिरफ्तारियां की गई हैं।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आईएसआई समर्थित आतंकी समूह ‘शहज़ाद भट्टी नैटवर्क’ को खत्म कर दिया और 200 से ज़्यादा सदस्यों को गिरफ़्तार कर उसके खतरनाक हमलों के मंसूबों को नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों ने 14 राज्यों में अलग-अलग जगह पर एक साथ ऑपरेशन चलाकर इस नैटवर्क को ध्वस्त किया, जो आतंकवाद के प्रति भारत की ‘ज़ीरो-टॉलरैंस’ नीति का एक बेहतरीन उदाहरण है।

उन्होंने कहा कि आईएसआई से राशि पाने वाले इस समूह के पास से भारी मात्रा में सामग्री बरामद की गई, जिसमें आईईडी, पाकिस्तान ऑर्डनैंस फैक्ट्री के निशान वाले ग्रेनेड, पिस्तौल, कारतूस और जासूसी के लिए इस्तेमाल होने वाले सीसीटीवी कैमरे शामिल थे। यह नैटवर्क कई आतंकी गतिविधियों में शामिल था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें