Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘2014 कोई तारीख नहीं, भारत में एक बदलाव का प्रतीक है’…PM मोदी ने कांग्रेस को बताया आउटडेटेड फोन

October 27, 2023

‘2014 कोई तारीख नहीं, भारत में एक बदलाव का प्रतीक है’…PM मोदी ने कांग्रेस को बताया आउटडेटेड फोन

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को राजधानी में इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2023 (India Mobile Congress 2023) का उद्घाटन किया और इस दौरान कांग्रेस (Congress) पर निशाना भी साधा। पीएम मोदी कहा कि 2014 कोई तारीख नहीं बल्कि भारत में एक बदलाव का प्रतीक है।

 

बता दें कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार सत्ता में आई थी और अब तक काबिज है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे कार्यकाल में 4G का तेजी से विस्तार हुआ और हम पर कोई दाग नहीं लगा। प्रधानमंत्री का इशारा पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के समय 2जी घोटाले (2G scam) की ओर था।

कांग्रेस आउटडेटेड फोन

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में लोगों ने पुरानी हो चुकी स्क्रीन वाले फोन की तरह तब की सरकार को खारिज कर दिया और उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार को मौका दिया। उन्होंने कहा, ‘साल 2014 में हमारे पास…मैं 2014 क्यों कह रहा हूं…वह एक तारीख नहीं है, बल्कि ‘बदलाव’ है। उन्होंने कहा कि 2014 के पहले भारत के पास कुछ 100 स्टार्ट अप थे लेकिन अब यह संख्या एक लाख के आसपास पहुंच गई है।

 

पीएम मोदी ने उन दिनों की याद दिलाते हुए कहा कि तब ‘आउटडेटेट फोन’ की स्क्रीन घड़ी-घड़ी हैंग हो जाती थी और चाहे आप स्क्रीन को कितना भी स्वाईप कर लें या चाहे कितने भी बटन दबा लें, कुछ असर होता ही नहीं था, तब की सरकार भी वैसी ही थी। ऐसे में लोगों ने 2014 में आउटडेटेट फोन को छोड़ दिया।

 

उन्होंने कहा कि भारत 2014 के बाद प्रौद्योगिकी और विनिर्माण क्षेत्र में नए आयाम तय कर रहा है उन्होंने कहा कि हम न सिर्फ भारत में तेजी से 5G का विस्तार कर रहे हैं बल्कि 6G के क्षेत्र में भी लीडर बनने की दिशा में बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं शताब्दी का यह कालखंड भारत की थॉट लीडरशिप (नई-नई सोच रखने वाले लोगों) का समय है। हम कुछ क्षेत्रों में थोट लीडर बने भी हैं जैसे UPI हमारी थॉट लीडरशिप नई सोच का परिणाम है जो आज डिजिटल भुगतान प्रणाली में पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें