Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

म्यांमार में शरण लेने वाले 212 नागरिक सुरक्षित मणिपुर लौटे, सीएम ने सेना को दिया धन्यवाद

August 19, 2023

म्यांमार में शरण लेने वाले 212 नागरिक सुरक्षित मणिपुर लौटे, सीएम ने सेना को दिया धन्यवाद

इंफाल: 3 मई को पूवरेत्तर राज्य में जातीय हिंसा भड़कने के बाद म्यांमार में शरण लेने वाले मणिपुर के कुल 212 पुरुष और महिलाएं शुक्रवार को सुरक्षित राज्य लौट आए हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मैतेई समुदाय के सभी 212 लोग म्यांमार सीमा पर मोरेह के निवासी हैं। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मणिपुर में लोगों को सुरक्षित वापस लाने की पहल करने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ’राहत और आभार क्योंकि 212 भारतीय नागरिक (सभी मैतेई) जो तीन मई को मणिपुर के मोरेह शहर में अशांति के बाद म्यांमार सीमा पार सुरक्षा के लिए चले गए थे, अब सुरक्षित वापस आ गए हैं। सीएम ने कहा कि इन लोगों को घर लाने के लिए भारतीय सेना का बहुत-बहुत धन्यवाद। जीओसी पूर्वी कमान, लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता, जीओसी 3 कॉर्प, लेफ्टिनेंट जनरल एचएस साही और 5 एआर के सीओ, कर्नल राहुल जैन का बहुत शुक्रिया।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें