Dainik Savera Times

PM Kisan Samman Nidhi की 21वीं किस्त जारी, अगर पैसे नहीं आए तो… जानें क्या करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी कर दी है। यह किस्त पीएम ने बुधवार को कोयंबटूर से जारी की। इस बार सरकार ने लगभग 9 करोड़ पात्र किसानों के लिए 18 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर की है। लेकिन अगर आपके खाते में अभी तक पैसे नहीं पहुंचे हैं, तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं इसे विस्तार से…

PM किसान योजना क्या है?

-यह योजना हर योग्य किसान परिवार को साल में 6,000 रुपये देती है।

-पैसा सीधे किसान के आधार से जुड़े बैंक खाते में भेजा जाता है।

-साल में तीन बार 2,000-2,000 रुपये की किस्त मिलती है।

-यह योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू हुई।

-अब तक सरकार 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को 3.70 लाख करोड़ रुपये से अधिक राशि दे चुकी है।

-हाल ही में 20वीं किस्त 2 अगस्त को जारी हुई थी।

 

अगर 21वीं किस्त नहीं मिली, तो क्या कारण हो सकते हैं

कई किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा नहीं आया है। इसके पीछे आमतौर पर निम्न वजहें होती हैं:

 

E-KYC पूरी न होना
PM किसान योजना के लिए e-KYC अनिवार्य है। अगर आपने e-KYC नहीं करवाई है, तो आपकी किस्त रुक जाएगी।

समाधान:

-अपने नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर e-KYC करवाएं।

-या फिर पीएम किसान पोर्टल पर OTP के माध्यम से घर बैठे पूरी करें।

 

आधार और बैंक खाते में गड़बड़ी
आधार कार्ड और बैंक खाते की जानकारी में छोटी-सी गलती भी भुगतान रोक सकती है।

इन गलतियों की वजह से किस्त रुक सकती है:

-आधार में नाम अलग, बैंक में अलग

-बैंक अकाउंट नंबर गलत

-IFSC कोड गलत

-जन्मतिथि या पिता का नाम गलत

समाधान:

-पीएम किसान पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी चेक करें।

-जो भी गलत हो, उसे सही करवाएं।

-बैंक जाकर अपनी KYC अपडेट करवाएं।

 

बैंक खाता आधार से लिंक न होना

-किस्त सीधे आधार लिंक्ड खाते में आती है।

-अगर खाता लिंक नहीं है, भुगतान रुक जाता है।

समाधान:

-अपने बैंक जाकर आधार लिंक करवाएं।

-आधार सीडिंग की रसीद जरूर लें।

 

क्या करें ताकि आने वाली किस्तें समय पर मिलती रहें?

-अपना आधार और मोबाइल नंबर अपडेट रखें।

-पंजीकरण के समय जो भी जानकारी दी है, वह सही हो यह सुनिश्चित करें।

-समय-समय पर PM-KISAN वेबसाइट पर स्टेटस चेक करते रहें।

-बैंक में KYC पूरी रखें।

ये भी पढ़ेंः Weather Update : कई राज्यों में ठंड और भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहरों का हाल

Exit mobile version