Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को खातों में आएगी PM किसान योजना की 23वीं किस्त

June 17, 2026

किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को खातों में आएगी PM किसान योजना की 23वीं किस्त

नेशनल डेस्क: अगर आप किसान हैं तो ये खबर आपके लिए है। सरकार ने PM किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की तारीख का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी PM किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी गई है, जिसमें लिखा है कि PM किसान योजना की 23वीं किस्त 20 जून, 2026 को जारी की जाएगी, जिससे हमारे अन्नदाताओं के खातों में सीधे आर्थिक मजबूती पहुंचेगी।

बता दें सरकार PM-किसान योजना के तहत किसानों को सालाना 6,000 रुपये देती है, जो 3 किस्तों में किसानों के खातों में डाले जाते हैं। इस योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च, 2026 को जारी की गई थी।

e-KYC पूरा करना जरूरी

अगली किस्त पाने के लिए किसानों को e-KYC पूरी करनी होगी, नहीं तो किस्त किसानों के खाते में नहीं जमा की जाएगी। किसान PM किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से e-KYC पूरा कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना आधार नंबर डालना होगा और OTP के जरिए उसे वेरिफाई करना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें