Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली हवाई अड्डे पर महिला यात्री से iPhone16 Pro max के 26 मोबाइल जब्त

October 2, 2024

दिल्ली हवाई अड्डे पर महिला यात्री से iPhone16 Pro max के 26 मोबाइल जब्त

नई दिल्ली: दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने एक महिला यात्री से आईफोन-16 प्रो मैक्स के 26 मोबाइल फोन जब्त किए। आईफोन-16 प्रो मैक्स हाल ही में लांच किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने हाल ही में लांच किए गए फोन को टिश्यू पेपर में लपेटकर अपने बैग में छिपा रखा था। प्रो मैक्स, मोबाइल फोन आईफोन-16 सीरीज का शीर्ष मॉडल है। खुफिया सूचना के आधार पर हांगकांग से दिल्ली आ रही एक महिला यात्री को आईजीआई हवाई अड्डे पर रोका गया। भारत में तस्करी कर लाए गए इन फोनों की अनुमानित कीमत 37 लाख रुपए से अधिक है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें