Site icon Dainik Savera Times

अग्निवीर अभ्यर्थियों से जबरन वसूली के आरोप में 2 नौसेना कर्मियों सहित 3 लोग गिरफ्तार

भुवनेश्वर: ओडिशा पुलिस ने नवंबर 2024 में भर्ती के दौरान अग्निवीर अभ्यर्थियों से वसूली के आरोप में खुर्दा जिले में नौसेना के 2 कर्मियों समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए लोगों की पहचान सत्यम चाहर, विनय कुमार राय और उत्तर प्रदेश के निवासी सेवानिवृत्त नौसेना अधिकारी भूषण के रूप में हुई है। सत्यम चाहर वर्तमान में आईएनएस केसरी, अंडमान और निकोबार में कार्यरत है तथा विनय कुमार राय वर्तमान में आईएनएस चिलिका में तैनात है। उन्होंने बताया कि तीनों की गिरफ्तारी आईएनएस चिल्का के प्रशिक्षण पत्रचार अधिकारी लैफ्टिनेंट कमांडर अद्वितीय सिंह द्वारा 19 अप्रैल को बालूगांव पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

नौसेना ने कहा कि इस संकेत के आधार पर तुरंत कार्रवाई की गई और नौसेना की निगरानी टीम ने एक संदिग्ध की पहचान कर ओडिशा के बालूगांव पुलिस थाने के अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जांच के दौरान लेन देन के प्रमाण और बैंक के दस्तावेज मिले हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला कि आरोपी नौसेना में नौकरी दिलाने के झूठे वादे कर के, नौकरी के इच्छुक लोगों से बड़ी रकम वसूल रहे थे। आगे की जांच जारी है ताकि इस घोटाले की तह तक जाया जा सके।

ये भी पढ़ें: IPL 2026, DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मुंबई इंडियंस पहले करेगी बल्लेबाजी

Exit mobile version