Site icon Dainik Savera Times

हत्या, डकैती, गौ तस्करी व चोरी के मामले में बुरहान गैंग के मुख्य आरोपी सहित 3 गिरफ्तार

यमुनानगर: हरियाणा पुलिस ने हत्या, डकैती, गौ तस्करी एवं चोरी के मामले में शामिल बुरहान गैंग के मुख्य आरोपी सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग हरियाणा, उत्तर प्रदेश व हिमाचल की जेल से रिहा होने के बाद वारदातों को अंजाम दे रहा था। यह गौ तस्करी के लिए चोरी के वाहनों का इस्तेमाल करते थे। यमुनानगर जिले में बुरहान के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। पुलिस की पूछताछ में और भी कई खुलासे हो सकते हैं।

Exit mobile version