नेशनल डेस्क: झारखंड के धनबाद जिले में गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह हादसा कथित तौर पर कबाड़ चोरी के दौरान हुआ, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचते ही जांच में जुट गई।
मुनीडीह थाना प्रभारी मणिका तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कुछ लोग लोहे का कबाड़ चोरी करने आए थे। इस दौरान शायद उन्होंने भरे हुए गैस सिलेंडर को काट दिया, जिस कारण गैस लीक हो गई। गैस की गंध इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग बेहोश हो गए।
धनबाद के एसएसपी प्रभात कुमार के अनुसार, इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अधीक्षक दिनेश कुमार गिंदोरिया ने बताया कि कुल पांच लोगों को अस्पताल लाया गया था। दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...