Site icon Dainik Savera Times

कुपवाड़ा में LOC के पास गश्त के दौरान गहरी खाई में गिरने से JOC सहित 3 जवान शहीद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास गहरी खाई में गिरने से एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) सहित तीन सैनिक शहीद हो गए है। सेना ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सेना ने कहा कि अग्रिम इलाके में गश्त के दौरान रास्ते पर बर्फ गिरी होने से एक जेसीओ और दो ओआर (अन्य रैंक) का एक दल गहरी खाई में गिर गया। तीनों के शव निकाल लिए गए हैं। माछिल सेक्टर में पिछले दो माह में यह दूसरी दुर्घटना है। पिछले साल नवंबर में माछिल में एक गश्ती दल पर भारी हिमस्खलन हुआ था, जिसमें सेना के तीन जवान हताहत हुए थे।

Exit mobile version