Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेल पटरी पर ‘रील’ बनाते समय एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

September 12, 2024

रेल पटरी पर ‘रील’ बनाते समय एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के उमरिया गांव के पास एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और 3 साल के बेटे की बुधवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक वे पटरी के पास कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड बना रहे थे। पीड़ितों की पहचान मोहम्मद अहमद (26), उनकी पत्नी नाजनीन (24) और 3 साल के बेटे अब्दुल्ला के रूप में हुई है, तीनों सीतापुर जिले के लहरपुर के शेख टोला के निवासी थे। खीरी कोतवाली के प्रभारी अजीत कुमार के अनुसार, परिवार रेलवे पटरी पर ‘रील’ बना रहा था, तभी ट्रेन आ गई और तीनों की दर्दनाक मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें