Site icon Dainik Savera Times

सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

Firozabad Road Accident

Firozabad Road Accident

सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के चंद्रपुर गांव के करीब स्कार्पियों कार के पलटने से उसमें सवार ओडिशा निवासी आनंद चौधरी (28), छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी रीता चौधरी (46) और कोरबा निवासी पुष्पा माझी (40) की मृत्यु हो गई तथा दो अन्य ओडिशा निवासी अजय नाथ चौधरी (38) और उनका बेटा अनिकेत चौधरी (10) घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कार सवार सभी लोग विवाह समारोह में शामिल होने के बाद मनेंद्रगढ़ से अंबिकापुर लौट रहे थे। आज सुबह जब वह चंद्रपुर गांव के करीब पहुंचे तब उनके वाहन का टायर फट गया तथा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा घायलों को जिला अस्पताल सूरजपुर पहुंचाया।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि घायलों का जिला अस्पताल सूरजपुर में प्राथमिक उपचार किया गया तथा बेहतर इलाज के लिए उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Exit mobile version