Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

कंपनी में चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, 6 लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद

November 9, 2023

कंपनी में चोरी करने वाले 3 चोर गिरफ्तार, 6 लैपटॉप सहित अन्य सामान बरामद

नोएडा : ग्रेटर नोएडा के थाना कासना में शीहोन ली कंपनी के अकाउंट मैनेजर ने अज्ञात चोरों पर कंपनी की तिजोरी से 21,000 रुपये, 5 मॉनिटर, 5 की-बोर्ड, 6 लैपटॉप और एक एलईडी चोरी करने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने चोरी हुए माल के साथ आकाश, विकास कुमार, योगेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया। अभियुक्त आकाश के कब्जे से 3 लैपटॉप और 12,100 रूपये नगद मिले। विकास कुमार से 3 लैपटॉप और अभियुक्त योगेंद्र कुमार के कब्जे से एक एलईडी, एक खाली और टूटी तिजोरी, 5 मॉनिटर, 5 की-बोर्ड बरामद हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें