Site icon Dainik Savera Times

बंगाल उप चुनाव में केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 30 कंपनियां होंगी तैनात

जलपाईगुड़ीः पश्चिम बंगाल में पांच सितंबर को होने वाले धुपगुड़ी विधानसभा उप चुनाव के लिए केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 30 कंपनियां तैनात की जाएंगी। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। चुनाव कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, 30 कंपनियों में से 15 कंपनियां पहले ही तैनात कर दी गई हैं और अन्य मतदान से कुछ समय पहले तैनात की जाएंगी। धुपगुड़ी विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विष्णुपद रॉय के पिछले माह निधन होने से रिक्त हुयी है। रॉय विधान सभा सत्र में शामिल थे। इस दौरान उनकी तबितयत बिगड़ गयी। उन्हें एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने निर्मल चंद्र रॉय को इस सीट के लिए उम्मीदवार बनाया है। ईश्वर चंद्र रॉय और तापसी रॉय क्रमश: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार हैं। कांग्रेस मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चे के उम्मीदवार का समर्थन कर रही है।

Exit mobile version