पानीपत। एक-दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से गुरुवार को हुई लगभग 30 मिनट की बारिश ने राहत दी। हालांकि बारिश के दौरान लाइट बंद हो गई, जो कई इलाकों में काफी समय तक नदारद रही।
गुरुवार को सुबह के समय मौसम ने करवट ली और धूल भरी आंधी के साथ बारिश शुरू हुई। लगभग आधा घंटे की बारिश से तापमान गिर गया। इस बारिश से लोगों को राहत मिली।
बुधवार सुबह से ही सूर्य देव के तेवर कड़े नजर आए। धूप के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे थे। दोपहर के समय आसमान में कुछ देर के लिए बादलों ने डेरा डाला, जिससे लगा कि राहत मिलेगी, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से धूप निकल आई।
शाम तक गर्मी का असर बना रहा। हालांकि रात होते-होते ठंडी हवा चलने लगीं और साढ़े नौ बजे के करीब तेज आंधी के साथ झमाझम वर्षा शुरू हो गई। तेज आंधी और बारिश का असर जिले की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। हवा चलते ही सुरक्षा की दृष्टि से कई फीडरों की सप्लाई काट दी गई, वहीं कुछ स्थानों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से फाल्ट आ गए। बिजली व्यवस्था को सुचारू करने के लिए निगम के कर्मचारी देर रात तक मशक्कत करते रहे।
कई इलाकों में घंटों बाद बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। वहीं, वायु गुणवत्ता सूचकांक 188 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
Also Read :
Also Read :
Also Read :
Also Read :
मेष: दिन शुभ रहेगा...