Site icon Dainik Savera Times

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 में 3037 नामांकन पाए गए सही

जयपुर: राजस्थान आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए 3037 नामांकन सही पाए गए जबकि 396 नामांकन खारिज हो गए।राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों से प्राप्त नामांकन पत्रों की मंगलवार को संवीक्षा के दौरान 3037 नामांकन सही पाए गए और 396 खारिज कर दिए जबकि तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि नौ नवंबर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। 25 नवम्बर को एक ही चरण में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होगी और तीन दिसम्बर को मतगणना होगी।

We are now on WhatsApp. Click to join.

Exit mobile version