Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

31वां ईशा महाशिवरात्रि महोत्सव 26 को, अमित शाह और डीके शिवकुमार होंगे शामिल

February 23, 2025

31वां ईशा महाशिवरात्रि महोत्सव 26 को, अमित शाह और डीके शिवकुमार होंगे शामिल

कोयंबटूर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार 26 फरवरी को ईशा योग केंद्र में आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव में विशेष अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे। इस संबंध में कोयंबटूर प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रैंस आयोजित की गई। इसमें ईशा फाउंडेशन के क्षेत्रीय समन्वयक स्वामी बराका ने अपनी बात रखी। इस दौरान उनके साथ ईशा स्वयंसेवक गणोश रवींद्रन और सरवनन मौजूद थे। स्वामी बराका ने कहा कि हमारी भारतीय आध्यात्मिक परंपरा में शिवरात्रि के दिन को महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है।

इस दिन ग्रहों की व्यवस्था प्राकृतिक रूप से इस प्रकार होती है कि मनुष्य की जीवन शक्ति ऊपर की ओर उठती है। इस आध्यात्मिक क्षमता का पूर्ण उपयोग करने के उद्देश्य से हमारी संस्कृति में हजारों वर्षों से महाशिवरात्रि के दिन उत्सव होते आ रहे हैं, जिसमें लोग पूरी रात जागते हैं। इस लिहाज से ईशा में 31वां महाशिवरात्रि समारोह 26 तारीख को भव्य पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार विशेष अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे। महाशिवरात्रि उत्सव शाम 6 बजे शुरू होगा और अगले दिन सुबह 6 बजे तक चलेगा।

ये भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में एक घर में भीषण धमाका, 5 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें