Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आकाशीय बिजली गिरने से दुनिया में हर साल 32 करोड़ पेड़ होते हैं नष्ट : अध्ययन

July 25, 2025

आकाशीय बिजली गिरने से दुनिया में हर साल 32 करोड़ पेड़ होते हैं नष्ट : अध्ययन

नई दिल्ली: आकाशीय बिजली गिरने से हर साल दुनिया में करीब 32 करोड़ पेड़ नष्ट हो जाते हैं, जो दुनिया में पौधों के कुल ‘बायोमास’ की 2 से 3 प्रतिशत हानि के लिए जिम्मेदार हैं। एक अध्ययन में यह बात सामने आई है। पेड़ों के विनाश से प्रतिवर्ष 0.77 से 1.09 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड उर्त्सिजत होने का अनुमान है। जर्मनी की ‘टेक्निकल यूनिर्विसटी ऑफ म्यूनिख’ के शोधकर्ताओं ने बताया कि यह मात्र जंगलों में आग लगने से हर साल निकलने वाले 1.26 अरब टन कार्बन डाइऑक्साइड के करीब है। वैज्ञनिकों का कहना है कि यह उत्सजर्न जलवायु परिवर्तन के लिए एक गंभीर चुनौती हो सकता है।

उन्होंने बताया कि ‘ग्लोबल चेंज बायोलॉजी’ पत्रिका में प्रकाशित किए गए आकाशीय बिजली गिरने से नष्ट हुए पेड़ों के अनुमान में बिजली गिरने से लगी आग से पेड़ों को पहुंची क्षति शामिल नहीं की गई है। ‘टैक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ म्यूनिख’ में भूमि सतह-वायुमंडलीय अंतक्रिया के अध्यक्ष एवं प्रमुख शोधकर्ता एंड्रियास क्राउज ने कहा कि जैसे-जैसे धरती का ताप बढ़ रहा है वैसे वैसे ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं अधिक आम होती जा रही हैं, इसलिए इसपर ध्यान देने की जरूरत है।

क्राउज ने कहा, ‘वर्तमान में आकाशीय बिजली गिरने से नष्ट होते पेड़ों की दर उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में सबसे अधिक है। हालांकि, मॉडल बताते हैं कि आकाशीय बिजली गिरने की आवृत्ति मुख्य रूप से मध्य और उच्च अक्षांश क्षेत्रों में बढ़ेगी, जिसका अर्थ है कि शीतोष्ण और बोरियल वनों में भी बिजली से होने वाले पेड़ों के नुक्सान की दर अधिक प्रासंगिक हो सकती है।’ टीम ने कहा कि हर साल आकाशीय बिजली गिरने से सीधे तौर पर क्षतिग्रस्त होने वाले पेड़ों की संख्या स्पष्ट नहीं होती लेकिन उनके शोध ने अनुमान लगाने में मदद करने वाली पहली विधि विकसित कर ली है।

ये भी पढ़े- नहीं रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यादवेन्द्र सिंह, राजनीति में दौड़ी शोक की लहर 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें