35-Year-Old Dies in Road Accident : करनाल। इंद्री रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में कुराली निवासी 35 वर्षीय सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार ने लोडिंग ऑटो को भी चपेट में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गांव कुराली निवासी सुनील (35) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील अपनी ससुराल जा रहा था और रास्ते में पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार क्रेटा कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार क्रेटा कार तेज रफ्तार में थी। चालक ने पहले बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद एक लोडिंग ऑटो को भी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद सुनील सड़क पर गंभीर हालत में गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद लोडिंग ऑटो चालक मौके से फरार हो गया, जबकि लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
मौके पर मौजूद संजय कुमार के अनुसार सुनील अपने बच्चों को लेने के लिए ससुराल जा रहा था। सुनील के दो बेटे हैं, जिनमें बड़े की उम्र करीब 5 वर्ष और छोटे की उम्र करीब 3 वर्ष बताई गई है। सुनील की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दोनों मासूम बच्चों के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया।
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस के पहुंचने में देरी का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि हादसे के करीब पौने घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि पुलिस भी करीब आधे घंटे बाद पहुंची। लोगों ने प्रशासन से आरोपी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार हादसे की सूचना मिली थी और मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस दुर्घटना के कारणों और दोनों वाहनों की टक्कर से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...