Site icon Dainik Savera Times

ओडिशा में 4 करोड़ रुपये कीमत का 384 किलोग्राम गांजा जब्त, तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा: पुलिस और ओडिशा आबकारी विभाग के अधिकारियों ने एक बड़ी कार्रवाई में नशीले पदार्थों की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 4 करोड़ रुपये की कीमत का 384 किलोग्राम गांजा (मारिजुआना) जब्त करने का दावा किया।

4 करोड़ का गांजा जब्त सहित तस्कर गिरफ्तार

आपको बता दे कि यह खेप आठ बड़े बैगों में छिपाई गई थी और इसे काशीनगर से परलाखेमुंडी ले जाया जा रहा था, तभी इसे रोक लिया गया। पिकअप वैन के चालक, अडाबा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गुरुझोला गाँव के 39 वर्षीय कुरादा दंडसेना को गिरफ्तार कर लिया गया। हालाँकि, ऑपरेशन के पीछे के दो संदिग्ध मास्टरमाइंड पकड़ से बचने में कामयाब रहे।

आबकारी विभाग के अधिकारी एक विश्वसनीय स्रोत से मिली सूचना के आधार पर तीन दिनों से खेप पर नज़र रख रहे थे। वता दें कि तस्करों ने अडाबा से काशीनगर होते हुए गुनुपुर, फिर ट्रेन से पलासा स्टेशन और अंततः मुंबई तक गांजा ले जाने की योजना बनाई थी।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई एक सुसंगठित गिरोह की ओर इशारा करती है। इस गिरोह के पीछे मुख्य अपराधी के तार लंबे समय से जुड़े हुए हैं। आबकारी विभाग इस गिरोह की जड़ तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है, लेकिन गांजा माफिया आबकारी पुलिस की हरकतों की जानकारी पाकर गिरफ्तारी से बचने में कामयाब हो गया है।

यह भी पढ़ें- अशोक मित्तल के बाद अब मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड, कई ठिकानों पर की छापेमारी

Exit mobile version