Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

आप भी है गोल गप्पे के शौकीन, तो हो जाए सावधान! 40 बच्चों व 10 महिलाओं की बिगड़ी तबियत

October 22, 2023

आप भी है गोल गप्पे के शौकीन, तो हो जाए सावधान! 40 बच्चों व 10 महिलाओं की बिगड़ी तबियत

रांची : गोल गप्पे खाने का शौक किसको नहीं होता। लेकिन एक खबर सामने आई है जहां गोल गप्पे खाने से करीब 40 बच्चे व 10 महिलाऐं बीमार हो गई है। यह मामला झारखंड के कोडरमा जिले का बताया जा रहा है। जहां सड़क किनारे एक रेहड़ी से गोल गप्पे खाने के बाद फूड पॉइजनिंग से लगभग 50 बच्चे और महिलाएं बीमार पड़ गईं।

इसकी मामले की जानकारी एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम लोकाई पंचायत के गोसाईं टोला इलाके में एक रेहड़ी वाले से गोल गप्पे खाने के बाद लगभग 40 बच्चे और 10 महिलाएं फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गईं। बच्चों और महिलाओं को उल्टी व दस्त जैसी समस्या हुई। उन्हें कोडरमा के सदर अस्पताल लाया गया। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। बीमार बच्चों की उम्र 9 से 15 साल के बीच है और उनकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि विक्रेता के बचे हुए खाद्य पदार्थों को जब्त कर लिया गया है और नमूने जांच के लिए रांची भेजे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें