Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में 400 फर्जी कंपनियां की गई बंद

March 27, 2023

जम्मू-कश्मीर में 400 फर्जी कंपनियां की गई बंद

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में कंपनी रजिस्ट्रार ने व्यवसाय की स्थिति दर्ज न करने के लिए 400 से अधिक कंपनियों को बंद कर दिया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश में फर्जी कंपनियों के खिलाफ अपने अभियान को जारी रखते हुए, कंपनी रजिस्ट्रार ने इन कंपनियों को बंद करने के लिए कंपनी अधिनियम 2013 की धारा 10ए के तहत शक्तियों का प्रयोग किया है।

मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, “जिन कंपनियों ने व्यवसाय शुरू नहीं किया है और रजिस्ट्रार के पास रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, उन सभी कंपनियों को बंद कर दिया गया है। उचित प्रक्रिया का पालन किया गया है और कंपनी को अपना व्यवसाय साबित करने का मौका दिया गया है। कंपनियों के रजिस्ट्रार ने डीएफएस के माध्यम से और बैंकिंग एसोसिएशन को लिखकर इन सभी कंपनियों के बैंक खातों को तुरंत बंद करवा दिया। ये कंपनियां एक बार अवरुद्ध हुए बैंक खातों का उपयोग अपने नाम से नहीं कर सकती हैं। सूत्रों ने कहा कि माना जा रहा है कि यह कवायद शैल कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए है क्योंकि कंपनियों को अपने कारोबार में पारदर्शी होना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें