Site icon Dainik Savera Times

Bihar: बिहार में जिउतिया पर्व के मौके पर स्नान के दौरान 37 बच्चों समेत 46 की मौत, सरकार देगी मुआवजा

पटना: बिहार में आज संपन्न हुए जिउतिया पर्व में अलग-अलग जिलों में स्नान के दौरान डूबने से 37 बच्चे और सात महिला समेत कुल 46 लोगों की मौत हो गई।

आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार को बयान जारी कर बताया कि जिउतिया पर्व स्नान के दौरान पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, नालंदा, औरंगाबाद, कैमूर, बक्सर, सीवान, रोहतास, सारण, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गोपालगंज और अरवल में अलग-अलग नदी और तालाब में डूबने से कुल 46 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 37 बच्चे, सात महलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

Exit mobile version