Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ी खबर:ईसाइयों के कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना के दौरान हुए एक बाद एक 5 धमाके, 1 की मौत

October 29, 2023

बड़ी खबर:ईसाइयों के कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना के दौरान हुए एक बाद एक 5 धमाके, 1 की मौत

कोच्चि : कलामासेरी में एक ईसाई धर्म समूह के सम्मेलन केंद्र में हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। ये धमाका रविवार सुबह उस वक्त हुआ जब ईसाई कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा चल रही थी। सेंटर में मौजूद एक बूढ़ी महिला ने कहा, ”इसके बाद, हमने दो और धमाके सुने।” कलामासेरी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि विस्फोट का कारण या विस्फोट एक से अधिक था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव ने कहा कि विस्फोट स्थल की घेराबंदी कर दी गई है और पुलिस एवं अग्निशमन दल को बचाव कार्य में लगाया गया है। राजीव ने कहा कि कथित तौर पर घायलों में से कुछ गंभीर रूप से जल गए हैं। उन्होंने कहा कि कलामासेरी मेडिकल कॉलेज में सभी चिकित्सा सहायता और सुविधाएं उपलब्ध हैं और यदि आवश्यकता हुई तो घायलों को अन्य अस्पतालों में स्थानांतरित किया जा सकता है। मंत्री ने कहा कि विस्फोट की प्रकृति या इसके पीछे कोई था, इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि कुछ ही मिनटों के अंदर 5 धमाके हुए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें