Site icon Dainik Savera Times

जन्माष्टमी पर्व पर शोभा यात्रा के दौरान 5 लोगों की करंट लगने से मौत

हैदराबाद में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर शोभा यात्र के दौरान एक वाहन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों के संपर्क में आ गया जिससे 5 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई और 4 अन्य झुलस गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात लगभग डेढ़ बजे रामंथपुर में उस समय हुई जब शोभायात्रा के दौरान भगवान कृष्ण की मूर्ति वाले वाहन को निकाला जा रहा था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रथ के रूप में सजाए गए इस वाहन का ईंधन खत्म हो गया और 9 लोग इसे धक्का दे रहे थे तभी एक टूटा हुआ तार वाहन पर रखी भगवान की मूर्ति के चारों ओर लगे पीतल के ढांचे के संपर्क में आ गया जिससे करंट लगने के कारण पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि घटना में झुलसे चार लोग अस्पताल में भर्ती हैं।

ये भी पढ़ें- अब नहीं चलेगी चालाकी: टोल न भरने पर आएगा ई-नोटिस, 72 घंटे की डेडलाइन तय 

Exit mobile version