
बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में बुधवार की सुबह वज्रपात से पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बलिया थाना क्षेत्र के भगतपुर गांव में भूसा लाने खेत जा रहे दंपति वज्रपात की चपेट में आ गये। इस घटना में पति की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गयी। मृतक की पहचान भगतपुर गांव निवासी विराल पासवान (60) के रूप में की गई है।
इस घटना में विराल की पत्नी जितनी देवी गंभीर रूप से झुलस गयी। बलिया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में जितनी देवी क इलाज चल रहा है। सूत्रों ने बताया कि जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मानोपुर गांव में महिलाएं और बच्चियां आज सुबह शौच के लिए खेत की ओर गई थी, तभी बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इस घटना में मानोपुर गांव निवासी रामकुमार सदा की तीन वर्षीय पुत्री अंशु कुमारी की मौत हो गई।
इस घटना में उसकी बहन आंचल कुमारी भी गम्भीर रूप से झुलस गयी। वहीं जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से पंकज महतो (45) की मौत हो गयी। जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आने से सन्हा पश्चिम गांव निवासी कालो पासवान की पत्नी इंदिरा देवी (55) की झुलसकर मौत हो गई।
इंदिरा देवी आज खेत में गेहूं काटने गई थी। इसी दौरान अचानक वज्रपात होने से उसकी मौत हो गई। वहीं जिले के मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से सिहमा गांव निवासी 80 वर्षीय जनार्दन महतो की मौत हो गई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...