Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Agra में 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में 5 लोगों की मौत

March 2, 2025

Agra में 2 मोटरसाइकिल की टक्कर में 5 लोगों की मौत

Uttar Pradesh Accident : आए दिन उतर प्रदेश में दुर्घटना होते रहती है। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना आगरा से सामने आई है। बता दें कि, उतर प्रदेश राज्य के आगरा जिले के कागारौल इलाके में दो मोटरसाइकिल की टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि सैंया इलाके के रहने वाले चार लोग भगवान दास (35), वकील (35), राम स्वरूप (28) और सोनू (30) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में गए थे। उसने बताया कि ये चारों लोग शनिवार रात करीब 10 बजे लौट रहे थे तभी रास्ते में कागारौल इलाके में उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। उसने बताया कि इस घटना में चारों लोगों की मौत हो गई।

वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार करन (17) की भी मौत हो गई और किशनवीर नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। किशनवीर का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसकी भी हालत बेहद नाजुक बतायी गई है। पुलिस ने बताया कि पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें