Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार 5 लोगों को मारी टक्कर, एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार

May 9, 2026

अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार 5 लोगों को मारी टक्कर, एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के कोतवाली देहात इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान उत्तम कुमार (45), उनकी पत्नी उर्मिला (40) और उनके तीन बच्चों निशांत (8), दिशा (6) और अनायरा (6) के रूप में हुई है। सभी धमैडा कीरत गांव के रहने वाले थे।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु में सरकार गठन पर फंसा पेंच, आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी, राष्ट्रपति शासन की अटकलें तेज

जानकारी के मुताबिक, उत्तम कुमार किसी परिचित की मोटरसाइकिल लेकर खुर्जा गए थे। देर शाम जब वह अपने परिवार के साथ वापस गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद पांचों को मृत घोषित कर दिया।

दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से हरियाणा नंबर की एक ट्रक की नंबर प्लेट बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि हादसा किसी ट्रक की टक्कर से हुआ। पुलिस ने नंबर प्लेट के आधार पर ट्रक और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि आरोपी वाहन और चालक को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर धमाके के बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट, NIA और IB टीम जांच में होंगी शामिल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें