Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोलकाता में अवैध रूप से बन रही 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, 7 लोगों की मौत

March 19, 2024

कोलकाता में अवैध रूप से बन रही 5 मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, 7 लोगों की मौत

कोलकाता: कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में एक निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत ढहने से 2 महिलाओं सहित कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कम से कम 4 लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं। उनमें से केवल एक के ही जीवित होने के संकेत हैं।

यह इमारत अवैध रूप से बनाई जा रही थी। इसके प्रवर्तक मोहम्मद वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शहर के पश्चिमी इलाके में अजान मुल्ला लेन में घटनास्थल का दौरा किया और स्थानीय निवासियों को अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें