Site icon Dainik Savera Times | Hindi News Portal

लातूर में रात का भोजन करने के बाद 50 कॉलेज छात्रओं की तबीयत बिगड़ी

लातूर: महाराष्ट्र के लातूर शहर में एक सरकारी कॉलेज के छात्रवास में रात का भोजन करने के बाद संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण करीब 50 छात्रओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।?‘पुरणमल लाहोटी शासकीय पॉलिटेक्निक’ के इस छात्रवास में 324 छात्रएं रहती हैं। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार शाम करीब सात बजे छात्रओं ने चावल, चपाती, ‘ओकरा’ सब्जी खायी और दाल का सूप पीया। रात साढ़े 8 बजे तक उनमें से कई को बेचैनी महसूस हुई तथा कुछ छात्रओं को उल्टी होने लगी। यह सूचना मिलने पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मौके पर पहुंचे और लातूर में विलासराव देशमुख राजकीय मैडीकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डा. उदय मोहिते को सूचित किया।

पीड़ित छात्रओं को तुरंत एम्बुलैंस से अस्पताल ले जाया गया। डा. मोहिते ने बताया कि मध्यरात्रि तक करीब 50 छात्रओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से 20 को देर रात तीन बजे तक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 30 अन्य छात्रओं का अस्पताल में उपचार हो रहा है। इनमें से किसी की हालत गंभीर नहीं है। कॉलेज प्रधानाचार्य वीडी नितनावरे ने कहा,‘‘छात्रवास की कुछ छात्रओं की तबीयत खराब होने की खबर मिलने के बाद हम तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी पीड़ित छात्रओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह सुनिश्चत करने के लिए व्यापक स्वास्थ्य जांच की गयी कि किसी छात्र को कोई खतरा न हो। चिंता की कोई बात नहीं है।’’

Exit mobile version