Site icon Dainik Savera Times

फ्लाइट में बगल की सीट पर सो रही महिला के साथ 52 साल के शख्स ने की गंदी हरकत…मचा हंगामा

नेशनल डेस्क: फ्लाइट में एक महिला के साछ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दी जिसके बाद आरोपी को गिरप्तार कर लिया गया है। मामला फ्रैंकफर्ट-बेंगलुरु लुफ्थांसा फ्लाइट का है। कथित तौर पर महिला सो रही थी कि तभी बगल की सीट में बैठा शख्स उसके साथ छेड़छाड़ करने लग गया। महिला ने इसकी शिकायत पायट से की।

 

शख्स ने की गंदी हरकत

पुलिस ने बताया कि कथित घटना 6 नवंबर को उस वक्त हुई जब आंध्र प्रदेश के तिरूपति की रहने वाली 32 साल की महिला फ्लाइट में सो रही थी। महिला ने बताया कि जब वह सो रही थी तब उसके बगल में बैठे शख्स ने कथित तौर पर उसके प्राइवेट पार्ट्स को छुआ और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। बाद में महिला ने पायलट से रिक्वेवेस्ट कर अपनी सीट बदलवा ली क्योंकि आरोपी यात्रा के दौरान उसे परेशान कर रहा था।

 

महिला ने दर्ज कराई शिकायत

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ्लाइट के बेंगलुरु में उतरने के बाद महिला ने केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद भारतीय दंड संहिता की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसे अदालत में पेश किया गया। हालांकि जमानत पर आरोपी को रिहा कर दिया गया है।

Exit mobile version