Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

अंबाला हैफेड गौदाम में लाखों का घोटाला, गेहूं-चावल की 580 बोरियां गायब

December 17, 2022

अंबाला हैफेड गौदाम में लाखों का घोटाला, गेहूं-चावल की 580 बोरियां गायब

अंबाला हैफेड गौदाम में लाखों का घोटाला होने का बड़ा मामला सामने आया है। जिसको लेकर हैफेड की तरफ से अंबाला पुलिस को शिकायत दी गई है। बताया जा रहा है कि हैफेड के गोदाम में हुए इस लाखों के घोटाले में गेहूं और चावल की 580 बोरियां गायब मिली हैं, जिसका खुलासा निरीक्षण के दौरान हुआ। हालांकि इस घोटाले के पीछे किसका हाथ है, उसके बारे में फ़िलहाल कोई जानकारी पुलिस द्वारा सांझी नहीं की गई है। लेकिन पुलिस का कहना है कि उन्होंने हैफेड की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी है, जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जायेगा।

जांच में चावल की 450 बोरियां (225 क्विंटल) और गेहूं की 130 बोरियां (65 क्विंटल) गायब मिली है, जिनकी कीमत 9.38 लाख रुपए थी। जानकारी मिली है कि विभाग ने आरोपी मैनेजर सपना राणा को सस्पेंड कर दिया है। उधर, पड़ाव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा स्टेट को-ऑपरेटिव सप्लाई एंड मार्केटिंग फेडरेशन (हैफेड) जिला प्रबंधक वेद पाल मलिक ने पड़ाव थाना पुलिस को गोदाम की सपना मैनेजर के खिलाफ शिकायत सौंपी है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए डीएसपी राम कुमार ने बताया कि बीते रोज थाना पड़ाव में हैफेड की तरफ से शिकायत मिली थी, जिसकी जाँच उपरांत उन्होंने 409 का मामला दर्ज किया है। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में तफ़्तीश की जाएगी, जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कार्यवाई की जाएगी चाहे फिर वो कोई निजी या हैफेड का अधिकारी हो।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें