Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत में कोविड-19 के 59 नए मामले आए

September 9, 2023

भारत में कोविड-19 के 59 नए मामले आए

नई दिल्लीः भारत में एक दिन में कोविड-19 के 59 नए मामले सामने आने के साथ ही देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढक़र 479 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रलय द्वारा के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5,32,025 है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4.49 करोड़ (4,49,97,642) है। स्वास्थ्य मंत्रलय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढक़र 4,44,65,138 हो गयी है तथा कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 98.81 प्रतिशत है। मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार, देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.67 करोड़ खुराक दिए जा चुके हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें