Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

आपके शहर में 5G चल रहा है या सिर्फ दिख रहा है? मिनटों में ऐसे करें असली ‘नेटवर्क चेक’

February 16, 2026

आपके शहर में 5G चल रहा है या सिर्फ दिख रहा है? मिनटों में ऐसे करें असली ‘नेटवर्क चेक’

5G network check: आज के समय में नया स्मार्टफोन खरीदते वक्त ज्यादातर लोग सबसे पहले यही पूछते हैं – क्या यह 5G सपोर्ट करता है? लेकिन 5G फोन होने के बावजूद कई यूज़र्स को तेज स्पीड या स्थिर नेटवर्क नहीं मिल पाता। इसकी मुख्य वजह है सीमित 5G कवरेज। ऐसे में नया सिम लेने या 5G में अपग्रेड करने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपके इलाके में वास्तव में 5G नेटवर्क उपलब्ध है या नहीं।

5G फोन है, लेकिन नेटवर्क कहां?
देश में 5G सेवाएं तेजी से विस्तार कर रही हैं, लेकिन अभी भी हर शहर और हर मोहल्ले में समान कवरेज नहीं है। कई बार यूज़र्स का फोन 5G सपोर्ट करता है, फिर भी वह 4G नेटवर्क पर चलता रहता है। इसका कारण यह हो सकता है कि आपके आसपास 5G टावर सक्रिय न हो या सिग्नल मजबूत न हो।

अच्छी बात यह है कि 5G कवरेज चेक करने के लिए किसी अलग ऐप या खास टूल की जरूरत नहीं है। आपके स्मार्टफोन की सेटिंग्स में ही ऐसा विकल्प मौजूद है, जिससे आप आसपास उपलब्ध सभी नेटवर्क्स को स्कैन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- भारत की जीत और बेटे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से गदगद हुए Ishan Kishan के माता-पिता, कहा- ‘ये गर्व का पल’

 

बिना ऐप ऐसे करें 5G नेटवर्क चेक
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके क्षेत्र में 5G उपलब्ध है या नहीं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

1. अपने स्मार्टफोन की Settings खोलें।
2. Mobile Networks या SIM Settings पर टैप करें।
3. यहां Network Operator या SIM Info का विकल्प चुनें।
4. अब Auto Select Network को बंद कर दें।
5. फोन कुछ सेकंड तक आसपास के नेटवर्क्स को स्कैन करेगा।
6. स्क्रीन पर उपलब्ध 2G, 3G, 4G और 5G नेटवर्क्स की सूची दिखाई देगी।

सूची में 5G नेटवर्क दिखाई देता है, तो समझ लें कि आपके इलाके में 5G कवरेज मौजूद है।

ये भी पढ़ें- इन 8 राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी, उत्तर-पश्चिम भारत में बढ़ेगा तापमान

 

घर के अंदर और बाहर दोनों जगह करें टेस्ट
सिर्फ एक जगह खड़े होकर नेटवर्क चेक करना पर्याप्त नहीं है। कई बार घर के बाहर 5G सिग्नल मिल जाते हैं, लेकिन अंदर खासकर कमरे के भीतर सिग्नल कमजोर हो जाते हैं। इसलिए एक बार घर के बाहर और फिर घर के अंदर अलग-अलग स्थानों पर नेटवर्क स्कैन जरूर करें। इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि 5G नेटवर्क सिर्फ दिख रहा है या वास्तव में इस्तेमाल के लायक भी है।

स्विच करने से पहले सोचें समझें
अगर आपके क्षेत्र में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं है या सिग्नल बहुत कमजोर है, तो केवल 5G के नाम पर नया सिम या प्लान लेना फायदेमंद नहीं होगा। पहले कवरेज की जांच करें, फिर निर्णय लें।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें