Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

घर बैठे लाखों कमाने का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6.80 लाख रुपए ठगे

September 23, 2023

घर बैठे लाखों कमाने का झांसा देकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 6.80 लाख रुपए ठगे

नोएडा: पार्ट टाइम नौकरी कर घर बैठे लाखों रुपए कमाने का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर से छह लाख 80 हजार रुपए की ठगी की। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाने में की है। अज्ञात जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।ग्रेटर नोएडा के निराला स्टेट के अजीत सिंह राघव ने बताया कि कुछ समय पहले उनके मोबाइल पर पार्ट टाइम नौकरी कर प्रतिमाह लाखों रुपये कमाने का मैसेज आया। मैसेज के माध्यम से बात करने पर जालसाज ने इंजीनियर को बताया कि उसे इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल्स को फॉलो करना होगा। प्रति फॉलो पर शिकायतकर्ता को 50 रुपये बतौर मुनाफा देने की बात तय हुई।

इसके बाद शिकायतकर्ता को अलास नाम की टेलीग्राम आईडी से जोड़ा गया। प्रारंभिक चरण में कुछ मुनाफा देने के बाद जालसाजों ने पीड़ित को प्रीपेड टास्क का हवाला देते हुए निवेश पर तीन गुना मुनाफा देने की बात कही। एक हजार रुपये का निवेश करने पर पीड़ित को 30 प्रतिशत मुनाफा सहित रकम वापस कर दी गई। इसके बाद पीड़ित ने कई बार में कुल छह लाख 80 हजार रुपये निवेश कर दिए। इसमें कुछ रकम उसने रिश्तेदारों से भी ली। इंजीनियर पर छह लाख रुपये और निवेश करने का दबाया बनाया जाने लगा तो उसे ठगी की आशंका हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें