Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, 6 घायल

Rajasthan Accidents

Rajasthan Accidents

अंबाला। छावनी के सेना क्षेत्र के नजदीक सर्किट हाउस पर बच्चों से भरा एक ऑटो पलट गया। इस समय इसमें छह-सात बच्चे सवार थे। ये बच्चे अपने स्कूल जा रहे थे।

लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला

यहां मौजूद लोगों ने ऑटो के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। यह हादसा एक महिला एक्टिवा सवार को बचाने की कोशिश में हुआ। ऑटो चालक मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों को लेकर स्कूल की ओर बढ़ रहा था, तभी सामने से अचानक एक महिला एक्टिवा पर आ गई।

महिला को बचाते हुआ हादसा

उसे बचाने के लिए चालक ने तेजी से ऑटो को मोड़ा, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के शीशे टूट गए और बच्चों को चोटें आईं। हादसे में घायल हुए 6 बच्चों को तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जैसे ही हादसे की खबर बच्चों के घर पहुंची, अस्पताल परिसर में परिजनों की भारी भीड़ जुट गई। हर कोई अपने बच्चे की सलामती की दुआ मांगता नजर आया।

डॉक्टर बोले- बच्चे सुरक्षित

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी बच्चों की स्थिति को स्थिर बताया है। फिलहाल डॉक्टर बच्चों की निगरानी कर रहे हैं ताकि अंदरूनी चोट का पता लगाया जा सके। सैन्य क्षेत्र जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुए इस हादसे ने एक बार फिर स्कूली वाहनों की सुरक्षा और सड़कों पर अचानक आने वाले वाहनों की समस्या को चर्चा में ला दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह के वक्त स्कूल जाने वाले वाहनों की रफ्तार अक्सर अधिक होती है, जिस पर लगाम लगाना जरूरी है।

खबरें और भी हैं…

खबरें और भी हैं…

Exit mobile version