Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

6 बच्चों को बाइक पर बिठा मेला घूमने निकला पिता, लापरवाही देख भड़की पुलिस…शख्स की लगाई क्लास

October 26, 2023

6 बच्चों को बाइक पर बिठा मेला घूमने निकला पिता, लापरवाही देख भड़की पुलिस…शख्स की लगाई क्लास

नेशनल डेस्क: एक शख्स को बाइक पर 6 बच्चों को बैठाकर ले जाते का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं लोग शख्स की यह हरकत देख भड़क गए। यूजर्स ने कमेंट करते हुए कहा कि अपनी जान की परवाह नहीं तो मत करो लेकिन बच्चों को क्यों खतरे में डाल रहे हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है, जहां हाल ही में एक शख्स बाइक पर 6 बच्चों को बैठाकर निकला तो पुलिसकर्मियों ने उसे रोक लिया।

 

एक बाइक पर 6 बच्चों को देखकर पुलिस वाला भी हैरामन रह गया कि भीड़-भाड़ वाले एरिया में शख्स इतना लापरवाह कैसे हो सकता है। कुच भी बड़ी अनहोने हो सकती थी। वायरल हो रही फोटो में दिख रहा है कि एक शख्स ने बाइक पर 6 बच्चों को बैठा रखा है। इस दौरान एक ट्रैफिक पुलिस की नजर शख्स गई। पुलिस ने फौरन उसको रोका और उसे जमकर फटकार लगाई।

 

पूछताछ में शख्स ने बताया कि यह 6 बच्चे उसी के हैं। जब पुलिस ने चालान काटने की बात कही तो बाइक के पीछे बैठे बच्चे पुलिसकर्मियों से पिता को छोड़ने की रिक्वेस्ट करने लगे। पिता अपने बच्चों के दशहरा का मेला दिखाने लाया था। बच्चों का आग्रह सुन पुलिसवाला थोड़ा नरम हुआ और पिता को सख्त हिदायत दी और चेतावनी देकर छोड़ दिया। हालांकि लोगों ने कहा कि शख्स को ऐसे नहीं छोड़ना चाहिए था, इस पर कार्रवाई होनी चाहिए थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें