Site icon Dainik Savera Times

नशा तस्करी व हथियारों की स्मगलिंग के आरोप में 6 भारतीय पाक रेंजर्स ने किए गिरफ्तार

पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा नशा तस्करी और हथियारों की स्मगलिंग करने के आरोप में छह भारतीयों को जीरो लाइन पर गिरफ्तार किया है। पाक मीडिया मुताबिक उक्त तस्करों को 29 जुलाई से 3 अगस्त के मध्य पाक रेंजर्स ने हिरासत में लिया था, लेकिन कोई भी अधिकारी इस बारे में बोलने को तेयार नही है।पाकिस्तानी आर्मी ने 29 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक 6 लोगो को पाकिस्तान सरहद पर स्मगलिंग करने के आरोप में पकड़ा था।

युवकों की पहचान गुरमेल सिंह, शिंदर सिंह, जोगिंद्र सिंह तीनों निवासी गांव किलचे, फिरोजपुर, विशालजीत सिंह, फिरोजपुर, महिंद्र सिंह निवासी जालंधर, गुरविंदर सिंह निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। खुफिया एजेंसियों द्वारा उक्त युवकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है और युवकों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। फिरोजपुर के युवक अंतरराष्ट्रीय हैंड पाक सीमा के साथ लगते गांवों के रहने वाले हैं। फिरोजपुर सरहद के साथ होने के कारण पाक तस्करो द्वारा यहां नशा तस्करी और घुसपेठ करने में तवज्जो दी जाती है। सीमा पार बैठे लोगो द्वारा नापाक हरकतें करते हुए भारत के गांवों में रहते भोले भाले लोगो को अपने चंगुल में फंसा लिया जाता है।

वर्णीनीय है कि जुलाई 29 को फिरोजपुर के कस्बा गुरूहरसहाय के साथ लगती गजनी वाला बीओपी के पास बाढ़ का लाभ उठाकर लुधियाना के सिधवान बेट निवासी रतन पाल सिंह और हरविंदर सिंह पाकिस्तान में चले गए थे। उसे दौरान सीमा सुरक्षा बल और पाक रेंजर्स द्वारा कई बार फ्लैग मीटिंग भी की गई लेकिन पाठ द्वारा उक्त युवकों को वापिस देने से इंकार कर दिया।

Exit mobile version