Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

60 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, 2 साल की बच्ची के साथ की गंदी हरकत

November 7, 2023

60 साल के बुजुर्ग की शर्मनाक हरकत, 2 साल की बच्ची के साथ की गंदी हरकत

बाराबंकी : बाराबंकी जिले के शहर कोतवाली इलाके में दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में उसके पड़ोस में रहने वाले 60 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से मंगलवार को बताया कि बाराबंकी के बंकी कस्बे के एक मोहल्ले में सोमवार शाम दो साल की बच्ची खेलते हुए अपने घर के बाहर निकली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला 60 वर्षीय अशोक कुमार गोस्वामी उसे बहलाकर अपने साथ ले गया और कथित रूप से उससे दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद बच्ची रोते हुए घर पहुंची तो परिजनों को वारदात की जानकारी हुई।

फोन चलाने को लेकर माता-पिता ने डांटा, तो 9वीं क्लास के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम

उन्होंने बताया कि वारदात के दौरान बच्ची की मां घर पर काम कर रही थी जबकि पिता लखनऊ में राजमिस्त्री का काम करने गया था। अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष मिश्र ने बताया कि गोस्वामी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची की हालत ठीक है। आज उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें