Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : यूरिया के 65 कट्टे पकड़े, फैक्ट्री मालिक काबू

haryana police

haryana police

बहादुरगढ़। सीआईए-2 टीम ने रोहद के पास अवैध रूप से रखे यूरिया के 65 कट्टे बरामद किए। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक रोहित निवासी रोहद को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नाकाबंदी से दिया कार्रवाई को अंजाम

पुलिस ने रोहद पुल के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे उसकी फैक्ट्री में ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान ट्रॉली से भारत यूरिया के 65 कट्टे बरामद किए। पीएसआई प्रमोद कुमार अपनी टीम एएसआई सुमित कुमार, सिपाही सोहनलाल, सिपाही अमित और सिपाही साहिल के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रोहित बिना नंबर प्लेट के लाल रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली में सांपला की ओर से कृषि उपयोग वाला यूरिया लेकर रोहद की ओर आ रहा है और उसे फैक्ट्री में ले जाकर औद्योगिक काम में प्रयोग करता है।

पीछा करके पकड़ा चालक

पुलिस ने रोहद पुल के पास नाकाबंदी की। पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे उसकी फैक्ट्री में ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान ट्रॉली से भारत यूरिया के 65 कट्टे (प्रत्येक 45 किलोग्राम) बरामद हुए। आरोपी मौके पर कोई बिल, परमिट या लाइसेंस पेश नहीं कर सका।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, कार्रवाई शुरू

मौके पर पहुंचे कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर जसबीर सिंह ने जांच के बाद बताया कि कृषि उपयोग वाले यूरिया का अन्य कार्य में प्रयोग एफसीओ-1985 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 का उल्लंघन है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : कबूतरबाजी में ठगी के शिकार युवक ने निगला जहर

Exit mobile version