Site icon Dainik Savera Times

पुणे में जून से अब तक जीका वायरस के 66 मामले आए सामने

महाराष्ट्र के पुणे में जून से जीका वायरस के 66 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान वायरस से संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गई, हालांकि जिन मरीजों की मौत हुई उन्हें पहले से ही स्वास्थ्य समस्याएं थीं और उनकी उम्र 68 से 78 साल के बीच थी। पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि देश में जीका वायरस से सीधे तौर पर कोई मौत नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पुणे में जीका का पहला मामला 20 जून को सामने आया था, जब 46 साल के एक डॉक्टर का टेस्ट का परिणाम पॉजिटिव आया था। इसके बाद डॉक्टर की 15 साल की बेटी भी संक्रमित पाई गई थी।

Exit mobile version