Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

महराजगंज में 68 लाख बरामद, एक गिरफ्तार

April 3, 2023

महराजगंज में 68 लाख बरामद, एक गिरफ्तार

महराजगंज : उत्तर प्रदेश में महाराजगंज के कोल्हुई क्षेत्र से पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त टीम ने एक कार से 68 लाख रुपये की बेनामी नगदी बरामद की है। इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोल्हुई तिराहे पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार से 68 लाख रुपए बरामद किये। पैसे के बारे में गिरफ्तार युवक सही जानकारी नहीं दे सका जिसके बाद कार समेत नगदी को अपने कब्जे में लेकर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होने बताया कि अन्य एजेंसियां पूरे मामले में पूछताछ कर बरामद रकम के श्रोत और उसके इस्तेमाल के बारे में पड़ताल कर रही हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें