Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

69th National Film Awards : इस फिल्म को मिला Best Popular Film का  Award, देखें पूरी लिस्ट

October 17, 2023

69th National Film Awards : इस फिल्म को मिला Best Popular Film का  Award, देखें पूरी लिस्ट

69th National Film Awards की घोषणा के बाद आज दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा विभिन्न श्रेणियां में बेस्ट कलाकार और तकनीशियन को Awards दिए गए। आपको बता दें कि इन पुरस्कारों की घोषणा इस साल 24 अगस्त को की गई थी। National Film Awards में आलिया भट्ट, पंकज त्रिपाठी और कृति सेनन को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए इस नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। वही साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन को भी नेशनल अवॉर्ड मिला है। वे पहले ऐसे साउथ एक्टर रहे, जिन्हें नेशनल अवॉर्ड दिया गया है।

69th National Film Awards मेंआर माधवन को Rocketry: The Numby Effect के लिए Best Feature Film का अवार्ड मिला है। Rocketry: The Numby Effect एक भारतीय जीवनी नाटक फिल्म है जो भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है. आपको बता दें कि आर माधवन फ़िल्म के लेखक, सह-निर्माता, सह-निर्देशक और मुख्य अभिनय भूमिका में हैं।

फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकार वहीदा रहमान को 69th National Film Awards में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें शॉल ओढ़ाया और साथ ही में अवॉर्ड दिया गया। बता दें कि वहीदा रहमान अपने दौर की जानी-मानी एक्ट्रेस रही हैं।

वहीं एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR को Best Popular Film का Award मिला हैं। RRR एक महाकाव्य काल का एक्शन ड्रामा फिल्म हैं, जो एस.एस. राजामौली द्वारा लिखित और निर्देशित है। इसमें एनटी रामाराव जूनियर, राम चरण, आलिया भट्ट और अजय देवगन हैं. यह एक काल्पनिक कहानी है, जो भारत के स्वतन्त्रता सेनानियों के इर्द – गिर्द घूमती है, जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें