Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 घायल

September 9, 2024

छत्तीसगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 घायल

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटपारा जिले में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम मोहतारा गांव में उस समय घटी जब ये लोग खेत में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ये लोग भारी बारिश के बीच अपने खेत के पास एक तालाब के किनारे खड़े थे तभी आकाशीय बिजली गिरी। मृतकों की पहचान मुकेश (20), टंकार साहू (30), संतोष साहू (40), थानेश्वर साहू (18), पोखराज विश्वकर्मा (38), देव दास (22) और विजय साहू (23) के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें