Site icon Dainik Savera Times

70 वर्षीय बुजुर्ग ने 25 साल के रेशमा संग रचाई…जानें यहां का है मामला

बिहार के गया से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। जहां, 70 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मद कलीमुल्लाह नूरानी ने 25 वर्षीय युवती रेशमा परवीन से सोमवार को निकाह किया है। जिसकी शहर में खूब चर्चा हो रही है। 70 वर्षीय दूल्हा आमस के बैदा गांव का है तो दुल्हन रेशमा परवीन इस्लामनगर की रहने वाली हैं।इस बेमेल निकाह के लिए दोनों राजी थे जिसके बाद 70 वर्षीय दूल्हा ने निकाह किया है।

अली मुल्लाह नूरानी और जिस युवती से इन्होंने शादी रचाई है उसका नाम रेशमा परवीन है। वह आमस प्रखंड के हमजापुर वार्ड नंबर-11 के इस्लामनगर की रहने वाली है। 70 साल के बुजुर्ग दूल्हा वैदा गांव के रहने वाले हैं। बता दें कि बुजुर्ग दूल्हा 70 वर्षीय अली मुल्लाह नूरानी एक किसान हैं। पत्नी की मौत के बाद भी अकेले पड़ गए थे। दूल्हा बने बुजुर्ग के दो बेटों की भी शादी हो चुकी है। दोनों बाहर काम करते हैं।

Exit mobile version