Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

सूडान से 78,598 लोगों ने किया इथियोपिया में प्रवेश: संयुक्त राष्ट्र

September 9, 2023

सूडान से 78,598 लोगों ने किया इथियोपिया में प्रवेश: संयुक्त राष्ट्र

अदीस अबाबा: उत्तरी पूर्वी अफ्रीकी देश सूडान में चल रहे संघर्ष के कारण 78,598 लोग शरण के लिए इथियोपिया में प्रवेश कर चुके है। मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) ने यह जानकारी दी है। ओसीएचए के आंकड़ों के मुताबिक 29 अगस्त तक संघर्ष प्रभावित सूडान से पड़ोसी देश इथियोपिया आने वाले शरणार्थियों की संख्या 78,598 हो गयी है।

सीमा करने वाले कुल लोगों में करीब 46 प्रतिशत इथियोपियाई नागरिक, 34 प्रतिशत सूडानी नागरिक हैं जबकि शेष 20 प्रतिशत तीसरे देश के नागरिक हैं। ओसीएचए ने बताया कि सीमा पार का यह सिलसिला सूडान में संघर्ष की शुरुआत के तुरंत बाद मुख्य रूप से मेटेमा और कुर्मुक इथियोपिया-सूडान सीमा प्रवेश केन्द्र से 21 अप्रैल को शुरू हुआ था। उल्लेखनीय है कि सूडान 15 अप्रैल से खार्तूम और अन्य क्षेत्रों में देश के सशस्त्र बलों और अर्धसैनिक बलों के बीच भीषण झड़प जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें