Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोबाइल यूजर्स को झटका, 84 दिन की वैधता वाले प्लान की बढ़ी कीमतें

April 20, 2026

मोबाइल यूजर्स को झटका, 84 दिन की वैधता वाले प्लान की बढ़ी कीमतें

84 days recharge plan: मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए एक और महंगाई का झटका सामने आया है। देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में चुपचाप बढ़ोतरी कर दी है, जिससे लाखों यूजर्स प्रभावित हो सकते हैं। यह बदलाव बिना किसी बड़े ऐलान के लागू किया गया, जिसके चलते कई ग्राहकों को नई कीमतों का पता रिचार्ज के समय चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कंपनी ने अपने लोकप्रिय 84 दिन की वैधता वाले प्लान की कीमत बढ़ा दी है। पहले 859 रुपये में मिलने वाला यह प्लान अब 899 रुपये का हो गया है। इसके साथ ही 799 रुपये वाला एक और किफायती प्लान भी हटा दिया गया है, जिससे बजट यूजर्स के विकल्प सीमित हो गए हैं।

अधिक कीमत पर मिलेंगी सेवाएं
दिलचस्प बात यह है कि कीमत बढ़ने के बावजूद प्लान के फायदे लगभग वही रखे गए हैं। ग्राहकों को अब भी रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा मिलती रहेगी और वैलिडिटी भी 84 दिन ही है। यानी यूजर्स को पहले जैसी ही सेवाएं अब अधिक कीमत पर मिलेंगी।

ये भी पढ़ें- इस देश में एक ही महिला से ब्याहे जाते हैं सभी भाई, जानें इस अनोखी परंपरा की कहानी

 

ग्राहकों पर अतिरिक्त खर्च
इस बदलाव का असर खास तौर पर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो लंबी अवधि वाले प्लान्स को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे यूजर्स जो बार-बार रिचार्ज से बचने के लिए 2 से 3 महीने की वैधता वाले प्लान लेते हैं, अब उन्हें अतिरिक्त खर्च उठाना होगा। छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है, जहां किफायती प्लान्स की मांग अधिक रहती है।

टेलीकॉम कंपनियों पर बढ़ा वित्तीय दबाव
टेलीकॉम सेक्टर के विशेषज्ञों का मानना है कि यह कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। प्रतिस्पर्धी कंपनियां जैसे रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया भी आने वाले समय में अपने टैरिफ में बदलाव कर सकती हैं। दरअसल, 5G नेटवर्क के विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और बढ़ती ऑपरेशनल लागत के चलते टेलीकॉम कंपनियों पर वित्तीय दबाव बढ़ा है। कंपनियां इस लागत का बोझ धीरे-धीरे ग्राहकों पर डाल रही हैं, जिससे पिछले कुछ वर्षों में रिचार्ज प्लान्स की कीमतों में लगातार वृद्धि देखी गई है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें